टूटी सड़क की डगर

" टूटी सड़क की डगर "
लेखक - विकास मौर्य
ऊँ श्री गणेशाय नम :
मेरा नाम विकास मौर्य है,
मैं ग्राम व पोस्ट - पृथ्वीपुर, ब्लॉक - बसखारी , तहसील- टाण्डा, जिला - अम्बेडकर नगर , राज्य - उत्तर प्रदेश , देश -भारत पिन कोड- २२४१९० का रहने वाला हूँ |
आप लोगो के समक्ष राम नवमी के उपलक्ष्य पर अपनी तीसरी कहानी लिखने जा रहा हूँ |
भाईयों एवं बहनों जो भी गलती होगी मुझे माफ करना |
( कहानी पूरी तरह काल्पनिक है इस कहानी के किसी पात्र का नाम, स्थान , किसी से कोई समबन्ध नहीं है किसी से अगर कोई नाम मिलता है तो यह एक संयोग है |)
दोस्तों👭👬👫 आज आप लोगों के समक्ष एक कहानी प्रदर्शित करने जा रहा हूं भाइयों एवं बहनों आप लोगों के समक्ष जो कहानी प्रदर्शित मैं करने जा रहा हूं |
उस कहानी का शीर्षक है
" टूटी सड़क की डगर"
एक बार की बात है किसी एक गांव में एक छोटा सा परिवार रहता है जिसमें एक पति और पत्नी रहते है पति का नाम ललपत राम है और पत्नी का नाम मुंदरी है दोनों अपना जीवन किसी तरह चला रहे हैं देखते देखते कई साल बीत गए अभी तक इन दोनों को कोई लड़का नहीं हुआ ये लोग बहुत दवा और दुआ कराएं तब जाकर बहुत समय बाद इन दोनों को एक लड़का हुआ लड़का बहुत बीमार रहता था |
दोनों पति और पत्नी अपने लड़के को लेकर बहुत परेशान रहते हैं ,क्योंकि बहुत दबा और दुआ करवाने के बाद कहीं लड़का हुआ है इसीलिए ये दोनों अपने लड़के का बहुत अच्छे से देख रेख करते हैं ताकि किसी तरह से हमारा लड़का बीमारी से बच जाए और हम अपने लड़के को अच्छे से पढ़ा-लिखा पाएं लड़का बहुत कमजोर और दुबला पतला था जिसकी वजह से पति और पत्नी को अपने लड़के का बहुत ख्याल रखना पड़ता था पति और पत्नी अपने लड़के को हमेशा आंखों पर बिठाए रखते है ताकि हमारे लड़के को कुछ हो ना जाए लड़का धीरे-धीरे बड़ा होने लगा और इसका ख्याल रखने लगे लड़के का नाम पति और पत्नी ने बहुत सोच-समझकर रखा इस लड़के का नाम मन्नत राम रखा |मन्नत राम के मां-बाप अपने लड़के का बहुत अच्छे से स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं| ताकि उसका कोई स्वास्थ्य खराब ना हो |
मन्नत राम जब धीरे-धीरे बढ़ा हुआ तो उसको एक अच्छे से प्राथमिक विद्यालय में एडमिशन करा दिया और अपने लड़के को कुछ अच्छा बनाने के लिए शुरू से ही कोचिंग कराने लगे ताकि उसका लड़का आगे चलकर कुछ देश के लिए कुछ हम लोगों के लिए कुछ अपने गांव के लिए कर सके| मन्नत राम पांचवे तक अच्छे से पढ़ाई की और अच्छे नंबरों से पास हुआ | उसके सभी अध्यापक उससे बहुत खुश रहते हैं क्योंकि मन्नत राम अपने सभी अध्यापकों का आदर और सम्मान करता है उसके मां-बाप को भी मन्नत राम पर गर्व रहता है| क्योंकि मन्नत राम अपने मां बाप का कहा मानता है| मन्नत राम पांचवे क्लास में प्रथम स्थान पर पास हुआ|
फिर उसके मां-बाप आगे चलकर एक जूनियर क्लास में मन्नत राम का एडमिशन करा दिया कॉलेज का नाम हरिहर जूनियर कॉलेज है | मन्नत राम छठवीं क्लास में इंग्लिश, साइंस ,और गणित पर विशेष ध्यान दिया| आगे चलकर उसने बहुत मेहनत की पढ़ाई में अपने छठवीं क्लास में प्रथम स्थान पर आया सातवीं और आठवीं में बहुत मेहनत किया हर एक विषय में,
सभी टीचर उसे बहुत मानते हैं |क्योंकि हर टीचरों का कहा मन्नत राम मानता है और जैसा उसके टीचर कहते हैं वैसा मन्नत राम करता है| इसलिए वह पढ़ाई 👨💻✍ करने में भी और हर एक चीज में भी अच्छा है | जिसकी वजह से वह आठवीं क्लास में कड़ी मेहनत की जिसकी वजह से वह अपने क्लास में प्रथम स्थान पर उत्तीर्ण हुआ | इसके बाद मन्नत राम वहां से अपना ट्रांसफर सर्टिफिकेट निकलवा कर
एक हाई स्कूल कॉलेज🏘🏘 में दाखिला लिया उस हाई स्कूल कॉलेज का नाम तिरुपति हाई स्कूल है| 9 और 10 में मन्नत राम ने साइंस साइड से पढ़ाई की 9 और 10 में मन्नत राम अपने सभी टीचरों का साथ और सहयोग लेकर अच्छे से पढ़ाई की जिससे वह हर एक विषय में अच्छे नंबरों से पास हुआ हाई स्कूल के बोर्ड परीक्षा में जब उसका सेंटर गया दूसरे कॉलेज में तो वहां थोड़ा घबरा रहा होता है| क्योंकि वह कभी बोर्ड परीक्षा नहीं दिया होता है जिसकी वजह से वह थोड़ा परेशान रहता है लेकिन सभी टीचरों का साथ और सहयोग होने की वजह से, किस तरह से पढ़ाई की जिसकी वजह से अच्छा नंबर मिले इसलिए वाह बोर्ड परीक्षा में अच्छे से पढ़ाई में दिन रात एक कर दिया | जब उसका रिजल्ट आया हाई स्कूल का तो वह 96 प्रतिशत से पास हुआ इसकी वजह से सभी टीचरों को उस पर गर्व हुआ और मन्नत राम के माता-पिता को भी अपने बेटे पर गर्व हुआ|
मन्नत राम वहां से अपना ट्रांसफर सर्टिफिकेट निकलवा कर एक इंटर कॉलेज में एडमिशन कराया उस इंटरमीडिएट कॉलेज का नाम रहमत अली इंटरमीडिएट कॉलेज है| मन्नत राम 11 और 12 में मैथ साइड से अपनी पढ़ाई करने लगा | मन्नत राम के माता पिता इंटरमीडिएट में मन्नत राम को कोचिंग लगवा दिया ताकि मन्नत राम अच्छे नंबरों से पास हो जाए मन्नत राम दिन रात एक करके पढ़ाई करने लगा और वहां पर जो भी सिखाया या पढ़ाया जाता उसको आकर अपने घर पर दुबारा से रिवीजन करता जिसकी वजह से उसे हर एक चीज अच्छे से समझ में आने लगी, | भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित में उसे कोई दिक्कत नहीं आए वह अपने टीचरों से भी हमेशा सहायता लेने लगा जो चीज उसे नहीं समझ में आता था, फिर देखते देखते इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का समय आ गया बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए वह अपने सभी अध्यापक और अपने कोचिंग टीचर का भी मदद सहयोग लेने लगा | जिसकी वजह से मन्नत राम बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास हुआ| जब उसने अपना रिजल्ट देखा तो वह 97% से पास हुआ हर एक टीचर उससे बहुत खुश हुए और उसके मां-बाप भी उससे बहुत खुश हुए|
फिर मन्नत राम आईआईटी की एंट्रेंस परीक्षा की तैयारी करने लगा| उसके बाद उसने आईआईटी की एंट्रेंस परीक्षा में भाग लिया उसने भाग लेने से पहले ही अच्छे से पढ़ाई की थी और जब एंट्रेंस परीक्षा का रिजल्ट आया तो वह उसमें सेलेक्ट हो गया |
फिर उसने सिविल इंजीनियरिंग🔧🛠📖📐📏📝 आईआईटी रुड़की से करने लगा वह चारों साल अच्छे से परीक्षा दिया और चारों सालों में मन्नत राम अच्छे नंबरों से पास हो गया|
पास होने के बाद वह अपने गांव जाने का सोचा क्योंकि उसके गांव के बगल में ही रामनवमी के दिन एक बड़ा सा मेला लगता था और वह मेला देखने के लिए गांव जाने का सोचा और मन्नत राम वहां से अपना सारा सामान पैक कर अपने गांव के लिए रवाना हो गया ।
गांव आते समय उसे रास्ते में एक ऐसे सड़क से गुजरना पड़ता है जहां से बहुत आवागमन 🏍🛵🚲🚚🚐🚑 रहती है आवागमन अधिक होने के कारण सड़क हमेशा टूटी फूटी रहती है |जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हुआ करती है उस सड़क पर क्योंकि जो सड़क पीडब्ल्यूडी बनाता था वह बहुत अधिक घपले बाजी से बनाता था जिसकी वजह से सड़क 2 से 4 महीने तक भी नहीं चल पाती थी और सड़क टूट जाती है| सड़क 🛤🛤🛣🏞टूटने की वजह से लोगों को बहुत परेशानियां हुआ करती है| मन्नत राम जब उस सड़क से आ रहा होता है तो उस समय बारिश ⛈⛈🌦☔हुई थी बारिश होने के कारण हर एक गड्ढे में पानी भरा हुआ है पानी भरा होने के कारण जिस गाड़ी से वह आ रहा है वह गाड़ी फिसल गई और वह गाड़ी🏍🏍 लेकर गिर पड़ा जिसकी वजह से उसका एक 🦵🦶🦵 पैर टूट गया। फिर मन्नत राम को एक हड्डी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया मन्नत राम का एक्स-रे हुआ पैर का और एक्स-रे करके उसके पैर पर प्लास्टर लगा दिया गया कुछ महीने बाद जब उसका पैर ठीक हुआ|
तो वह इस सड़क को बनवाने के लिए विधायक से कहा तो विधायक ने इसकी एक ना सुनी फिर मन्नत राम ने सांसद से कहा सांसद भी एक भी ना सुना और सड़क नहीं बना |
सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई वहां से भी उस शिकायत का कोई हल नहीं निकला, मन्नत राम फिर जनता दरबार में अपनी शिकायत उस सड़क को बनवाने की पेश की लेकिन वहां से भी उसे कोई राहत नहीं मिला |
तो मन्नत राम ने सोचा ऐसे इसका हल नहीं निकलेगा और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहेंगी और जनता हमेशा परेशान रहेगी तो, मन्नत राम ने कसम खाया की मैं इस सड़क को बना कर रहूंगा ताकि जनता को आने जाने में परेशानी ना हो और कोई दुर्घटना ना हो|
तो वह पीडब्ल्यूडी विभाग की तैयारी करने लगा कुछ समय बाद पीडब्ल्यूडी में जेईई की वैकेंसी आई और वह उस वैकेंसी में फार्म अप्लाई कर दिया मन्नत राम पीडब्ल्यूडी विभाग के जेईई पद के लिए तैयारी अच्छे से करने लगा जी जान लगाकर मेहनत करने लगा और कुछ समय बाद उस परीक्षा का डेट आ गया और कुछ समय बाद मन्नत राम का एडमिट कार्ड भी आ गया| मन्नत राम अपना एडमिट कार्ड निकलवा कर परीक्षा देने गया और वह परीक्षा मैं अच्छे से परफॉर्मेंस किया |
और जब कुछ समय बाद इस परीक्षा का रिजल्ट आया तो वह इस परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास हो गया पास होने के कुछ समय बाद मन्नत राम का जॉइनिंग लेटर आ गया मन्नत राम पीडब्ल्यूडी विभाग में जेई के पद पर जॉइनिंग कर ली जॉइनिंग करने के समय उसने कसम खाई अब हमारे समय में जो भी सड़क बनेगी उसमें कोई भी घपले बाजी नहीं होगी हर एक सड़क अच्छे से बनेगी इसमें कोई घूसखोरी नहीं होगी ताकि जो भी सड़क बने लंबे समय तक खराब ना हो और जनता को आने जाने में कोई परेशानी ना हो |
मन्नत राम उस सड़क के लिए एक पत्र लिखा अपने प्रधानमंत्री को कुछ समय बाद वहां से कुछ सड़क के लिए बजट पास कर दिया गया और सड़क की मरम्मत मन्नत राम अच्छे से कराई फिर मन्नत राम अपने गांव आया तो उसके गांव वाले उससे बहुत खुश थे क्योंकि मन्नत राम हर एक काम बिना घूसखोरी के करता था| और अच्छे से भी हर एक काम करता था जिससे उसके मां-बाप को भी उस पर गर्व था मन्नत राम जहां कहीं भी जॉइनिंग लेता था वहां की हर एक सड़क अच्छे से बनाता था जिसकी वजह से सड़क पर दुर्घटनाएं भी कम होने लगी सड़क अच्छी होने के कारण इससे हर विभाग पीडब्ल्यूडी का उससे सीख लेने लगा और एक दिन मन्नत राम को मुख्यमंत्री की तरफ से और राज्य सड़क परिवहन विभाग की तरफ से उसे अवार्ड दिया गया जिसको देखकर हर विभाग घूस ना लेने की कसम खाई जिसकी वजह से मन्नत राम बहुत खुश हुआ मन्नत राम अपने पूरे जीवन में अच्छे से काम किया और अच्छा नाम कमाया।
"सावधानी हटी दुर्घटना घटी "🚑🚲🛵🏍️🛺🚔
"राज्य सड़क परिवहन निगम जनहित में जारी "
""इस कहानी के माध्यम से जनता को यह संदेश देना चाहेंगे कि अपने आस पास की सड़क अच्छे से बनवाएं ताकि लोगों को आने जाने में कोई दिक्कत ना हो और दुर्घटनाएं भी कम हो"
नमस्कार 🙏🙏🙏दोस्तों आप लोगों को यह कहानी कैसी लगी आप लोग अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताएं ताकि हम आप लोगों के समक्ष अगली कहानी अच्छे से लिख ✍️📚📝सकें |
💐🌷🌹🚌🚎🛤️🚗🚙🚑🚲🛵🏍️🛺🚔🚖🚘🚍
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं रंग रुप वेश भाषा चाहे अनेक है|
🇮🇳🇮🇳🇮🇳जय हिंद जय भारत बंदे मातरम 🇮🇳
✍️📚लेखक- विकास मौर्य📝📖✒️🖋️
मो. न. 09170866896

Very good dost story
ReplyDeleteInteresting facts story
ReplyDeleteThanks
Delete