मेरी पहली यात्रा उत्तराखंड की ( यात्रा वृतांत)
श्री गणेशाय नमः। मेरी पहली यात्रा उत्तराखंड की ( यात्रा वृतांत) मेरा नाम विकास मौर्य है, मैं ग्राम व पोस्ट - पृथ्वीपुर, ब्लॉक - बसखारी , तहसील- टाण्डा, जिला - अम्बेडकर नगर , राज्य - उत्तर प्रदेश , देश -भारत पिन कोड- २२४१९० का रहने वाला हूँ | आप सभी के समक्ष अपनी वास्तविक यात्रा वृतांत पेश कर रहा हूं। मेरे भैया के एक प्रिय दोस्त हैं जिनका नाम उमेन्द्र सिंह है | वो मेरे पास आये उस समय भैया कुछ दिनों के लिए कहीं गए थे| भैया के दोस्त आए और मुझसे कहा विकास बाबा नीब करौरी के धाम दर्शन करने को चलोगे , मेरे सौभाग्य में शायद था, बाबा नीब करौरी के दर्शन के हमने उमेंद्र भैया से कहा चलेंगे | मेरी भी बहुत इच्छा थी कि बाबा के दर्शन के लिए, फिर उमेंद्र भैया ने कहा टिकट ऑनलाइन सीट बुकिंग कर ले, पहले उमेंद्र भैया ने खुद साइबर कैफे जाकर टिकट बुक कराने का सोचा लेकिन टिकट बुक नहीं हो पाए । फिर मेरे पा...