होली में मिलावटखोरी

     " होली में मिलावटखोरी "



" होली में मिलावटखोरी "

लेखक -  विकास मौर्य

             ऊँ श्री गणेशाय नम : 

मेरा नाम विकास मौर्य है, 

मैं ग्राम व पोस्ट - पृथ्वीपुर, ब्लॉक - बसखारी , तहसील- टाण्डा, जिला - अम्बेडकर नगर , राज्य - उत्तर प्रदेश , देश -भारत पिन कोड- २२४१९० का रहने वाला हूँ |

आप लोगो के समक्ष  होली के उपलक्ष्य पर एक कहानी लिखने  जा रहा हूँ |

भाईयों एवं बहनों जो भी गलती होगी मुझे माफ करना |

( कहानी पूरी तरह काल्पनिक है इस कहानी के किसी पात्र का नाम, स्थान , किसी से कोई समबन्ध नहीं है किसी से अगर कोई नाम मिलता है तो यह एक संयोग है |) 


दोस्तों मेरा नाम विकास मौर्य है आज आप लोगों के समक्ष एक कहानी प्रदर्शित करने जा रहा हूं भाइयों एवं बहनों आप लोगों के समक्ष जो  कहानी प्रदर्शित मैं करने जा रहा हूं |


उस कहानी का शीर्षक है

" होली में मिलावटखोरी "


एक शहर में एक परिवार रहता है उस परिवार में एक पति और पत्नी रहते हैं |पति का नाम श्याम प्रकाश है और पत्नी का नाम सुंदरी है | कुछ समय बाद उनको एक लड़का होता है|  लड़का धीरे-धीरे बड़ा होने लगता है और  उसका नाम राम प्रसाद रखते हैं |

राम प्रसाद का अच्छे से  पालन पोषण करते हैं जिससे कोई कमी ना हो आगे चलकर | 

राम प्रसाद के मां बाप राम प्रसाद का सरकारी कॉलेज में  हिंदी मीडियम से प्राथमिक विद्यालय में एडमिशन करा देते हैं | 

वह पांच तक सरकारी कॉलेज में अच्छे से पढ़ा और अच्छे नंबरों से पास हो गया | 

फिर राम प्रसाद के मां बाप उसका एडमिशन सरकारी कॉलेज जूनियर क्लास में करा देते हैं  | राम प्रसाद जूनियर कॉलेज में अच्छे से पढ़ाई की और अच्छे नंबरों से पास हो गया |

 फिर रामप्रसाद के मां बाप रामप्रसाद का एडमिशन सरकारी कॉलेज हाई स्कूल में   करा दिया रामप्रसाद हाई स्कूल में अच्छे से मेहनत किया बोर्ड परीक्षा में राम प्रसाद ने कड़ी मेहनत की और अच्छे नंबरों से पास हुआ | 

फिर राम प्रसाद के मां बाप ने राम प्रसाद का एडमिशन एक अच्छे इंटरमीडिएट कॉलेज में एडमिशन करा दिया रामप्रसाद मैथ से इंटरमीडिएट में एडमिशन लिया मैथ में उसने कड़ी मेहनत की और बोर्ड परीक्षा में उसने अच्छे नंबरों से पास किया | 

फिर राम प्रसाद के मां बाप रामप्रसाद से पूछते हैं कि बेटा अब आगे तुम क्या करोगे तो राम प्रसाद  ने कहा अपने माता पिता से मैं आगे बी. एस. सी.  करूंगा | फिर राम प्रसाद के मां बाप राम प्रसाद का बी. एस. सी.  में एडमिशन करा देते हैं राम प्रसाद बी. एस. सी.   में तीनों साल अच्छे से मेहनत किया कड़ी मेहनत करने के बाद राम प्रसाद अपने कॉलेज में अच्छे नंबरों से प्रथम स्थान लाया |

 फिर इसके मां बाप उससे कहते हैं राम प्रसाद अब आगे तुम क्या करोगे तो राम प्रसाद बोलता है मां और पिताजी से अब मैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करूंगा किसी सरकारी नौकरी के लिए उसके मां बाप  उससे कहते हैं ठीक है बेटा तुम तैयारी कर लो राम प्रसाद सरकारी नौकरी के लिए   तैयारी करने लगता है उसने बहुत से प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया |   कुछ समय बाद फूड इंस्पेक्टर की वैकेंसी आयी और वह उसमें फार्म अप्लाई कर देता है | और वह परीक्षा देता है परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास हो जाता है | 


 कुछ समय बाद जॉइनिंग लेटर आता है राम प्रसाद फूड इस्पेक्टर के पोस्ट पर  ज्वाइन कर लेता है रामप्रसाद कसम खाता है कि मैं देश के लिए इमानदारी से नौकरी करूंगा ना घूस लूंगा ना लेने दूंगा | रामप्रसाद को नौकरी करते हुए कुछ समय हो गया वह इमानदारी से नौकरी कर रहा होता है और समय बीतता गया और होली का त्योहार आ गया रामप्रसाद पहली होली अपने घर मनाने का सोचा राम प्रसाद अपनी मां बाप के लिए कुछ  कपड़े और समान लेकर दुकान से अपने घर आता है | 


उसके मां बाप उसको देखकर बहुत खुश हुए कि बेटा आज हमारा  सफल हो गया है जिससे हम लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं है और  पहली होली हम लोगों के साथ मनाने आया है इसलिए हम लोग बहुत खुश हैं | राम प्रसाद अपनी मां से बोला मां इस होली  घर पर हमारे कुछ दोस्त मिलने आने वाले हैं जिससे हम अपने दोस्


तों के लिए कुछ पकवान बनाने के लिए सामान लेने दुकान पर  जा रहा हूं | ताकि आप मेरे दोस्तों के लिए अच्छे से पकवान बना कर  दे सकें बगल की दुकान से सामान लेने रामप्रसाद चला गया और वहां से कुछ सामान लेकर अपने घर आ गया और अपनी मां से कहा मां समान लो और पकवान अच्छे से बना दो 

[Image 842.jpg]

| मैं दोस्तों के साथ होली खेलने जा रहा हूं उसके बाद दोस्तों को लेकर घर पर पकवान खिलाने लाऊंगा कहकर रामप्रसाद घर से चला गया होली खेलने के लिए |

कुछ समय बाद घर पर वापस आया रामप्रसाद अपने दोस्तों के साथ माँ से बोला मां मेरे दोस्त आ गए हैं कुछ पकवान लेकर आओ मेरे दोस्त भूखे हैं  कुछ पकवान  मां लेकर आई और रामप्रसाद के दोस्तों को पकवान देकर बोली बेटा तुम लोग पकवान खाओ मैंने बहुत मेहनत से अच्छे से बनाई हूँ कहकर अंदर चली गई | उसके दोस्त पकवान को खाने लगे कुछ समय बाद उसके दोस्तों की तबीयत बहुत खराब होने लगी उसके बाद रामप्रसाद ने अपने दोस्तों को बगल के अस्पताल में भर्ती करा दिया |

 फिर राम प्रसाद उस दुकान के ऊपर मिलावट के जुर्म में एफआईआर दर्ज करा दिया | फिर उसके बाद राम प्रसाद खुद इस केस की जांच करने लगा पता चला कि जो समान मैं लेकर आया था दुकान से उसमें मिलावट की गई थी जिसकी वजह से मेरे दोस्तों की तबीयत खराब हो गई जांच  के बाद पता चला कि जो समान दुकानदार लाया था | 


वह एक बड़े थोक विक्रेता के यहां से लेकर आया था | उस थोक विक्रेता वाले दुकान पर जांच की गई तो पता चला कि होली में जो समान अधिक  मंगाया था उन सब में मिलावट की गई है| थोक विक्रेता के सभी समानों की जांच की गई और पता चला कि यह थोक विक्रेता एक बड़ी कंपनी से समान मंगाया है|

 उस बड़ी कंपनी का नाम चंपक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है | जोकि होली में अधिक मात्रा में खपत होने की वजह से सामानों में मिलावट की गड़बड़ी की गई  जिसकी वजह से लोगों का स्वास्थ खराब हो गया राम प्रसाद उस कंपनी पर जांच करता है और पता चलता है कि यहां पर जो भी समान बनता है उन सब में मिलावट की गई है | 

राम प्रसाद चंपत प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर केस  कर देता है मुकदमा हाईकोर्ट में चलता है इस  प्राइवेट कंपनी पर मुकदमा लंबे समय तक चलता रहा और आखिरी में फैसला आता है कि इस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने होली में जो भी समान बनाया उन सभी सामानों में मिलावट की  है जिसकी वजह से लोगों का स्वास्थ खराब हुआ है इसकी वजह से इस कंपनी पर मिलावट करने के जुर्म में   एक करोड़ का जुर्माना और जिनका स्वास्थ्य खराब हुआ है उन लोगों को कंपनी 5 - 5 लाख   देगी और फैसला में सुनाया गया कि अगर फिर से ऐसी किसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मिलावट करने या किसी प्रकार का लोगों के स्वास्थ्य के प्रति खिलवाड़ किया गया तो ऐसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनीयों को हमेशा - हमेशा के लिए बंद कर दी जाएंगी॥   


इस कहानी के माध्यम से जनता को यह संदेश देना चाहेंगे कि अगर कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी या कोई दुकानदार किसी भी त्यौहार के समय  या किसी समय किसी प्रकार का मिलावट करता है तो उसके ऊपर एफआईआर दर्ज कराया जाय ताकि कोई मिलावट न कर सके और जनता को जागरूक किया जा इन सबके सम्बन्ध में!!


"जागो ग्राहक जागो" |


!जय हिंद जय भारत वंदे मातरम !

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏


आप लोगों को यह कहानी कैसी लगी जरूर बताएं ताकि अगली कहानी इससे अच्छा लिख सकूँ/


✍️📚📚📖📝✍️               

 लेखक - विकास मौर्य

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कांवड़ियों की पावन यात्रा

टूटी सड़क की डगर

सपनों का शहर